रेवाड़ी। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के 78वें स्थापना दिवस पर राज्य स्तरीय एक जनसभा 27 अप्रैल को रोहतक में आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता राज्य कमेटी सदस्य एवं किसान मजदूर नेता कामरेड अनूप सिंह करेंगे।
मुख्य वक्ता केंद्रीय कमेटी के सदस्य कामरेड प्रताप और राज्य सचिव कामरेड राजेन्द्र सिंह एडवोकेट होंगे। एसयूसीआई कम्युनिस्ट का कहना है कि बिजली के रेट बढ़ा दिए गए हैं। कौशल योजना के कर्मचारियों को पक्का करने की बजाय उन्हें हटाया जा रहा है। किसानों की फसल खरीदने की एमएसपी की गारंटी का कानून नहीं बनाया जा रहा है। संवाद