फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर : डॉ. बनवारी लाल

विज्ञापन
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ उन्हें क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसे पूरा करने के लिए कृतसंकल्प हैं। सहकारिता मंत्री ने शुक्रवार को गांव नंगली परसापुर में द प्राथमिक सहकारी समिति के गोदाम, चहारदीवारी, सोलर सिस्टम व गांव की फिरनी सहित अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि भाजपा से पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में बावल क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ था। लेकिन सीएम मनोहर लाल ने प्रदेश की कमान संभालते ही बावल क्षेत्र में विकास कार्य करवाकर क्षेत्र का पिछड़ापन दूर करने का काम किया है।
इसके उपरांत मंत्री ने बावल क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए वह हर समय तैयार हैं। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। क्षेत्र के लोगों ने अपनी-अपनी बिजली, पानी सहित व अन्य समस्याएं मंत्री के समक्ष समाधान के लिए रखीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री ने नंगली परसापुर पैक्स के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को एक लाख 31 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। उन्होंने ऐसे कर्मचारियों और कर्मचारियों को भी प्रेरणा लेकर अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने की अपील की। सात ही तीन स्वयं सहायता समूह मां वैष्णो, गरीबनाथ व जय बजरंगबली को स्वावलंबी बनाने के लिए 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस अवसर पर मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने गांव के विकास के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस मौके पर उप-रजिस्ट्रार सतीश रोहिल्ला, महाप्रबंधक अन्नू कौशिक, पैक्स के चेयरमैन रमेश कुमार, प्रबंधक बलवान सिंह, अमर सिंह महलावत, सरपंच रेखा देवी, मास्टर अरुण कुमार व ऐडवोकेट कर्मबीर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें