फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं की तैयारी शुरू करें : डॉ. राजेंद्र

विज्ञापन
शिक्षकों की बैठक लेते खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र यादव। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
कोसली। बीआरसी ऑफिस नाहड़ में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र यादव ने स्कूल प्राचार्य एवं मुख्याध्यापकों की बैठक ली। बैठक का उद्देश्य आकांक्षी खंड नाहड़ के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर का उत्थान करना था।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि राजकीय विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक रहनी चाहिए। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के शौचालय की प्रतिदिन सफाई होनी चाहिए। बच्चों के लिए पीने का पानी दूषित न हो, इसका स्कूल प्राचार्य ध्यान रखें।
दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए नियुक्त किए गए विशेष अध्यापकों को कहा गया कि वे दस दिन में सभी शिक्षकों को क्लस्टर लेवल पर ट्रेनिंग दें। नाहड़ ब्लॉक में दिव्यांग विद्यार्थियों की देखभाल के लिए चार विशेष अध्यापक नियुक्त किए गए हैं जो सभी अध्यापकों को दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ किस प्रकार से व्यवहार किया जाए इसकी ट्रेनिंग देंगे।
विज्ञापन

राजेंद्र यादव ने स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए कि राजकीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं की अभी से तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि इस समय चल रही अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में स्कूलों के परीक्षा परिणाम पहले से और अच्छे आने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें