फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजस्थान राज्य निशानेबाजी स्पर्धा में सृष्टि अरोड़ा ने जीता स्वर्ण पदक

Sat, 27 Jun 2026 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर करतीं सृष्टि अरोड़ा। स्रोत : कोच
विज्ञापन
रेवाड़ी। शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी सृष्टि अरोड़ा ने 24वीं राजस्थान राज्यस्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। 14 जून से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 29 जून तक चलेगी।
विज्ञापन

सृष्टि अरोड़ा ने बताया कि किसी भी खिलाड़ी के लिए कोई प्रतियोगिता छोटी या बड़ी नहीं होती बल्कि हर प्रतियोगिता खुद को साबित करने का अवसर होती है। इसी सोच के साथ उन्होंने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह पिछले दो वर्षों से कोच विजय कुमार के मार्गदर्शन में लगातार अभ्यास कर रही हैं।
कोच विजय कुमार ने कहा कि सृष्टि अंतरराष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज हैं। उनका चयन आगामी विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप दक्षिण कोरिया और पांचवें जापान एशियाई पैरा खेल के लिए हो चुका है। सृष्टि अपने इवेंट में ऑल इंडिया रैंक-1 खिलाड़ी हैं और दिव्यांग होने के बाद भी उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन

कोच के अनुसार सृष्टि के दिनचर्या में तकनीकी प्रशिक्षण, फिजियोथेरेपी, योग और नियमित शूटिंग अभ्यास शामिल है। सृष्टि अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें