रेवाड़ी। क्रिकेट प्रतियोगिता में स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए। स्त्रोत : पीआरओ
कोसली। हरियाणा के पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष और कोसली विधानसभा क्षेत्र से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल राव ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास दोनों होता है। इसलिए युवा वर्ग और विद्यार्थियों का रुझान खेलों की तरफ ध्यान ज्यादा होना चाहिए।
राहुल राव गांव लाला में युवा क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर ग्राम पंचायत, युवा क्लब ओर ग्रामीणों की तरफ से राहुल राव को पगड़ी पहनाई ओर डीजे की धुन पर नाचते गाते युवा राहुल राव को मंच तक ले गए। राहुल राव ने कहा कि जनता का सहयोग और आशीर्वाद मिला तो वो कोसली क्षेत्र में खेलो को बढ़ावा देंगे और इस क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नही है। बस उन्हें निखारने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचाई है और पदक जीते है। इस मौके पर युवा नेता आनंद सिंह रॉड, सरपंच ताराचंद, पूर्व सरपंच श्रीभगवा, ब्लॉक समिति सदस्य,पूर्व सरपंच आजाद सिंह जांगू, महाबीर सिंह, सतीश मूसेपुर, विजय सेकेट्री, सहवाग, अभिषेक यादव, नवीन,अश्विनी, खुशबू, डीके जाट, देवीलाल, सचिन, टिंकू ओर अमित आदि मौजूद थे ।