रेवाड़ी। बलिदान पुलिसकर्मियों के सम्मान में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों सहित सभी प्रतिभागियों एवं युवाओं ने एकजुट होकर बलिदानों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए और उनकी वीरता को नमन किया।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा विभिन्न स्कूलों व कॉलेजों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संबंधित थाना प्रभारियों व अन्य अधिकारियों ने युवाओं को स्मृति दिवस का महत्व बताया।
कहा कि पुलिस स्मृति दिवस पर अपने देश के लिए बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को हर वर्ष 21 अक्तूबर से 31 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जाती है और उन्हें याद किया जाता है।