फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल और शारीरिक गतिविधियां युवाओं को देती हैं प्रेरणा : स्वामी

विज्ञापन
फोटो : 15डॉ. सुमिता मिश्रा से मुलाकात करते अमित स्वामी। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिजीक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी ने राज्य की गृह सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा से चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास पर भेंट की। इस अवसर पर अमित स्वामी ने युवाओं में बढ़ती आपराधिक मानसिकता और अपराधों की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपराध रोकथाम के लिए सरकार व जनता को संयुक्त प्रयास करने होंगे। संस्था की ओर से उन्होंने इस दिशा में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि खेल और शारीरिक गतिविधियां युवाओं को अनुशासन और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करती हैं जिससे अपराध प्रवृत्ति में कमी आ सकती है।
भेंट के दौरान अमित स्वामी ने डॉ. सुमिता मिश्रा को एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिजीक स्पोर्ट्स फेडरेशन की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने और समाज को सकारात्मक दिशा देने के लिए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें