फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन खेलों में रेवाड़ी खंड छाया

Sun, 21 Aug 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
मुकाबलों में छाए रेवाड़ी के खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 जिला स्तरीय खेल स्पर्धा के तहत शनिवार को सभी वर्गों के मुख्य पांच खेलों शुरू हुए। पहले दिन के मुकाबलों में रेवाड़ी खंड का दबदबा रहा। छात्र वर्ग में टीटी, बैडमिंटन, आर्चरी, रेसलिंग व बाक्सिंग, नेटबाल व अंडर 19 की किक्रेट टीम को मिलाकर कुल 19  टीमों ने हिस्सा लिया। वहीं छात्रा वर्ग में चार खेलों के लिए सभी वर्गों की कुल 12 टीमों ने अपना दमखम दिखाया।
विज्ञापन


वहीं अंडर 19 किक्रेट में रेवाड़ी की टीम ने नाहड़ टीम को हराकर जीत दर्ज की। नेटबाल में छात्र व छात्रा वर्ग में पीजीएम भडंगी ने अंडर 14, 17, 19 में बाजी मारी। बता दें कि सोमवार 22 अगस्त को छात्र वर्ग में जिमनास्टिक, फुटबाल व टेनिस अंडर 19 की स्पर्धा होगी। इसी कड़ी में छात्रा वर्ग के लिए आर्चरी, बॉक्सिंग, जिमनास्टिक ऑल ग्रुप तथा फुटबाल व टेनिस खेल अंडर 17, 19 वर्ग के लिए होंगे।

कहां किसने मारी बाजी
टीटी, बैडमिंटन में सभी वर्गों में रेवाड़ी खंड की टीमों ने बाजी मारी। बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों में मोक्ष, देवांश, गौरव, सक्षम, दिपांशु सैनी, हिमांशु गौर, सन्नी यादव, निखिल, तरुण सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। वहीं छात्रा वर्ग में टेबल टेनिस में वंशिका, इशिका, नैनसी, निशा, वानी, मुस्कान, डोली व प्रियंका ने परचम लहराया।
विज्ञापन


रेसलिंग में 74 किलो वर्ग भार में दीपक विजेता
छात्र वर्ग की रेसलिंग में विभिन्न वर्ग भारों में 15 से अधिक खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की है। बुधराम रावमावि पातुहेड़ा, राहुल संगवाड़ी, कमल पातुहेड़ा, गोपाल रेवाड़ी, कपिल बिठवाना, रवि व सोनू ने अंडर 17 वर्ग में जीत दर्ज की। वहीं अंडर 19 वर्ग में रितिक, राहुल, विशाल, राहुल, करमपाल 60किलो, रोहित 66 किलो, दीपक 74 किलो, अंकुश 84 किलो व अंकुर ने 96 किलो वर्ग भार में बाजी मारी। अंडर 14 में छतरपाल, करण सिंह, धर्मपाल, मोहित, अमन, हिमांशु छाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें