नांगल मूंदी के पास ट्रक ने कार मारी सीधी टक्कर।
- फोटो : Rewari
खोल। महेन्द्रगढ़ सड़क मार्ग स्थित नांगलमूंदी व बुड़ौली के बीच रविवार को भात भरकर गांव लौट रही गाड़ी को सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों के बयान के आधार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर घायल कर दिया।
गांव जैनाबाद निवासी हंसराज ने बताया कि देव उठावनी एकादशी के दिन वे भात भरने गांव प्राणपुरा गए थे। रात्रि को जब लौटे रहे थे उनकी एक गाड़ी को नांगलमूूंदी पेट्रोल पंप के पास कनीना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। चालक ट्रक को बड़ी ही लापरवाही से चला रहा था और गलत दिशा में आकर कार को सीधी टक्कर मार दी। हंसराज ने बताया कि कार में गांव जैनाबाद निवासी विवेक, सागर, हरसु, शुभम व गांव सीहा निवासी दीपक व मोहित सवार थे। ट्रक की टक्कर से जहां कार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद वहां से निकलने वाले अन्य वाहन चालकों ने तुरंत इसकी सूूूचना एंबुलेंस व पुलिस को दी। ट्रक चालक मौका पर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। सागर वय दीपक को गंभीर चोटें लगी है। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डहीना पुलिस ने घायलों के बयान लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।