फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर - दिल्ली परीक्षा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से जयपुर - दिल्ली परीक्षा अनारक्षित स्पेशल रेल सेवा संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशिकिरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09701, जयपुर- दिल्ली परीक्षा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 13 मई को जयपुर से शाम 6.35 बजे रवाना होकर मध्य रात्रि 00.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन

प्रवक्ता के अनुसार यह गाड़ी नारनौल में 9.27 बजे पहुंचेगी जबकि 9.29 बजे प्रस्थान करेगी। अटेली में 9.43 बजे पहुंचकर 9.45 बजे रवाना होगी। कुंड में यह 10.07 बजे जबकि 10.09 बजे चलेगी। रेवाड़ी स्टेशन पर यह गाड़ी रात 11.05 बजे जबकि यहां 11.10 बजे रवाना होगी। इसके बाद गुरुग्राम में 11.50, दिल्ली छावनी में 12.10 बजे जबकि दिल्ली जंक्शन पर 12.50 मिनट पर पहुंचेगी। रेवाड़ी से आगे हर स्टेशन पर इसका दो मिनट का ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें