फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव गोकलगढ़ व बीकानेर में चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन

Sun, 12 Jan 2025 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 06सदर थाना क्षेत्र में विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान जांच करते टीम। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। थाना सदर पुलिस, डॉग स्क्वॉड व कमांडों के जवानों ने शनिवार को सदर थाना क्षेत्र के गांव गोकलगढ़ व बीकानेर में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान झुग्गी-झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की जांच की। बाहरी श्रमिकों के पहचान पत्र की जांच की।
विज्ञापन

पुलिस ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। वाहनों के कागजातों की भी जांच की। थाना सदर रेवाड़ी से पीएसआई नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. मयंक गुप्ता के निर्देश पर पुलिस की टीमें सर्च अभियान चला रही हैं। शनिवार को सदर थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक लोगों से अपील की है कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें