रेवाड़ी। थाना शहर रेवाड़ी पुलिस ने सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहल्ला छिप्टवाड़ा निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20100 रुपये बरामद किए हैं। 10 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि अरुण सरकारी अस्पताल के पीछे सट्टा खाईवाली का काम कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद