फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बावल में चलाया विशेष ऑपरेशन

विज्ञापन
थाना बावल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान जांच करते टीम। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
बावल। थाना बावल पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडों के जवानों ने संयुक्त रूप से बुधवार को कस्बा बावल नजदीक रेलवे फाटक बावल व रसियावास रोड पर विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन

पुलिस ने विभिन्न संदिग्ध स्थानों की जांच की। इस दौरान पुलिस टीम ने वहां पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली और उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की व संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की।
इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की। बावल थाना प्रबंधक निरीक्षक संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया है। बुधवार को जिला पुलिस द्वारा गठित बावल थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने बावल थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर काम्बिंग सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें