फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गांव खिजूरी में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ

विज्ञापन
गांव खिजूरी में पोषण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव खिजूरी में पोषण अभियान के तहत पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर वंदना शर्मा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित ग्रामीण सदस्यों को 22 तारीख तक मनाए जाने वाले पोषण पखवाड़ा और इसके दौरान फोकस किए जाने वाले चार थीम के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बचपन में बढ़ते मोटापे के कारण और उससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि हमें पौष्टिक और आयरन युक्त खाद्य पदार्थ भोजन में शामिल करना चाहिए। बच्चों को सभी टीके लगवाए। बच्चों को टीवी मोबाइल से दूर रखकर शारीरिक गतिविधियों की तरफ ले जान चाहिए। गांव के सरपंच राजीव द्वारा भी बच्चों को पौष्टिक खाना खिलाना एवं बाहर का फास्ट फूड नहीं खिलाने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कुपोषण को खत्म करके भारत को कुपोषण मुक्त बनाने की शपथ ली गई। इस मौके पर आशा वर्कर मीना, पूनम, आंगनबाड़ी वर्कर राजेश, राजबाला रानी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें