फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सुप्रीम कोर्ट में विशेष लोक अदालत 29 से

Wed, 10 Jul 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सुप्रीम कोर्ट की ओर से 29 जुलाई से 3 अगस्त तक न्यायालय में लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में लंबे समय से चल रहे केस से संबंधित पार्टियां यदि विशेष लोक अदालत के सामने वाद रखना चाहती है तो वे 28 जुलाई से पहले स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन

सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अमित वर्मा ने बताया कि इसके तहत स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड के माध्यम से बैठकें आयोजित की जाएंगी जिसमें पार्टियों के मध्य सुलह की संभावनाओं को परखते हुए ऐसे मामलों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिन मामलों में पार्टी सरकार है ऐसे मामले विशेष लोक अदालत में निपटाए जाने की संभावना है।
सीजेएम ने बताया कि विशेष लोक अदालत में श्रम, चेक बाउंस, दुर्घटना क्लेम, उपभोक्ता संरक्षण, स्थानांतरण याचिकाएं (सिविल एवं आपराधिक), धन-वसूली से संबंधित मामले, आपराधिक मिश्रित मामले, अन्य मुआवजा व किराया संबंधी मामले, भूमि मामले शामिल किए जाएंगे। संवादद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें