बावल। कृषि महाविद्यालय में एनएसएस की तरफ से स्वच्छ हरियाणा मिशन के तहत विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के सभी एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने भाग लिया और समूह बनाकर व्यापक सफाई की।
इस दौरान विद्यार्थियों ने कक्षाओं, खिड़कियों, दरवाजों, दीवारों और फर्नीचर को साफ किया। चारों ओर फैले कचरे को एकत्रित कर उसे निस्तारित किया। छात्रों ने कक्षा में जमी धूल को साफ किया, खिड़कियों और दरवाजों को पोछा और आसपास के क्षेत्र की भी सफाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने स्वच्छ हरियाणा मिशन के तहत सभी सरकारी संस्थाओं को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में महाविद्यालय में यह अभियान आयोजित किया जा रहा है।
सह-छात्र कल्याण निदेशक डॉ. मुकेश ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल बाहरी सफाई तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह मानसिक और सामाजिक रूप से भी आवश्यक है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमरजीत ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसे सभी को मिलकर निभाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया और इसे अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस समन्वयक डॉ. राधेश्याम, डॉ. तन्वी और डॉ. रामस्वरूप ने किया।