बस से सफर करतीं महिला व छात्राएं। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की ओर से महिलाओं के लिए जिले के 7 स्थानों के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया गया है।
रेवाड़ी से खंडोडा मार्ग, भटसाना, राजगढ़ मार्ग, पटौदी, कनूका, खटावली मीरपुर, राजकीय महिला कॉलेज सेक्टर-18 तक महिलाओं के लिए अलग से बस चलाई गई है ताकि महिलाओं व कन्याओं को बस में सुगम सफर करने में आसानी हो।
कई स्थानों से महिलाएं व छात्राएं रोजाना पढ़ाई और नौकरी करने लिए रेवाड़ी आती हैं। हरियाणा राज्य परिवहन महाप्रबंधक निरंजन शर्मा ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए उक्त स्थानों के लिए महिला स्पेशल बसों का संचालन किया गया है।
महिला स्पेशल बस संचालन से महिलाओं और युवतियों में खुशी की लहर है। अब उनके लिए बस में सफर करना आसान हो गया और उनको भीड़ में धक्के भी नहीं खाने पड़ेंगे।