फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एसपी ने बावल, कसौला थाने और ट्रैफिक व चौकी का किया निरीक्षण

Wed, 24 Jul 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने थाना बावल, कसौला, ट्रैफिक व चौकी गढ़ी बोलनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक थाना बावल, प्रबंधक थाना कसौला, प्रबंधक थाना ट्रैफिक व चौकी इंचार्ज गढ़ी बोलनी के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने थाने के रजिस्टर, फाइलों की जांच की। थाने व चौकियों की बैरिक, मैस व मालखाना से लेकर प्रत्येक कमरे की साफ सफाई का जायजा लिया। खामियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने मीटिंग में सर्वप्रथम कानून एवं व्यवस्था व दर्ज मुकदमों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा लंबित मामलों के निस्तारण के लिए आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश करें। पीओ, बेल जम्पर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें। दर्ज किसी भी मुकदमे की जांच बेवजह लंबे समय तक पेंडिंग न रखे। महिला के खिलाफ अपराध, अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी, जुआरियों, सट्टेबाजों तथा अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही अमल में लाए। उन्होंने ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो, बुलेट पटाखा फोड़ने वालों व ध्वनि प्रदूषण कर हुड़दंग करने वालो पर सख्त कार्रवाई करें। कहा कि शिकायतकर्ता को रसीद देकर, उसका इंद्राज सीसीटीएनएस पोर्टल पर करें। किसी के साथ अभद्र व्यवहार ना करें। क्षेत्र में आमजन के साथ अच्छा तालमेल बना निरंतर गश्त कर शरारती व आपराधिक किस्म के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें