फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा को खेल क्षेत्र में बनाया जाएगा अग्रणी : राव इंद्रजीत

Sun, 28 Dec 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव में एकत्रित हुए खिलाड़ी साथ में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व अन्य नेता - फोटो : कटरा जैन मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी
विज्ञापन
रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम और अहीर कॉलेज परिसर में रविवार को आयोजित सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि पहले रेवाड़ी के खिलाड़ियों की फुटबॉल सहित अन्य खेलों में अलग पहचान होती थी। सभी के सामूहिक प्रयासों से रेवाड़ी सहित दक्षिण हरियाणा को दोबारा खेलों के क्षेत्र में अग्रणी बनाया जाएगा। दक्षिणी हरियाणा देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में लीड करेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि खेल भावना, मेहनत और अनुशासन ही सबसे बड़ी जीत होती है। खिलाड़ियों को टीम भावना से खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट तथा पारंपरिक एवं स्वदेशी खेल आयोजित करवाए जा रहे हैं।
इसी तर्ज पर सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य भी युवाओं को खेलों में आगे लाना है। आज देश में खेलों को नई दिशा और पहचान मिली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को मिलने वाली खेल उपलब्धियों में हरियाणा के खिलाड़ियों का 40 फीसदी से अधिक योगदान है, जिस पर पूरा देश-प्रदेश को गर्व है।
विज्ञापन

हरियाणा के खिलाड़ियों ने विश्व स्तर पर भी पहचान बनाई है और आज पूरे देश की नजर हरियाणा की खेल प्रतिभाओं पर ही होती है। हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार खेलों में आगे लाने के लिए बेहतरीन सुविधाएं और प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रोत्साहन राशि से युवाओं को खेलों में अग्रसर कर रही है। समारोह में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और कोसली विधायक अनिल यादव मौजूद रहे।



बेहतर स्वास्थ्य और जीवन के लिए खेल जरूरी
राव इंद्रजीत ने कहा कि खेल से हमारा स्वास्थ्य बेहतर रहता है। खेल जीवन के लिए बहुत जरूरी होते हैं। उन्होंने आमजन से खेलों को जीवन का नियमित रूप से हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान किया कि स्वयं भी खेलों का हिस्सा बने और बच्चों को भी खेलों के लिए प्रोत्साहित करें। हरियाणा की पहचान दूध, दही का खाना ये मेरा हरियाणा से होती है। इसलिए हमें पौष्टिक आहार के साथ खेलों में नियमित अभ्यास करके अपने आपको स्वस्थ रखते हुए बेहतर जीवन बना सकेंगे। प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये दिए जाएंगे।

फुटबॉल में रेवाड़ी कोचिंग सेंटर की टीम तृतीय

रेवाड़ी। सांसद खेल महोत्सव में फुटबाल और कबड्डी प्रतियोगिताओं में कुल 11 लड़कों और 8 लड़कियों की फुटबाल टीमों तथा 15 लड़कों और 11 लड़कियों की कबड्डी टीमों ने भाग लिया।


फुटबाॅल (लड़की) स्पर्धा में रेवाड़ी कोचिंग सेंटर टीम 3-1 अंक से तीसरे स्थान पर रही। फाइनल मुकाबला रेवाड़ी फुटबाल क्लब बनाम नखड़ोला फुटबाल क्लब के बीच हुआ। फुटबाल (बालक): सेमीफाइनल मुकाबले में दो टीमों के बीच कड़ी टक्कर रही।

कबड्डी (बालक): प्रथम सेमीफाइनल मुकाबला खंडौड़ा कबड्डी टीम बनाम काकरौला के बीच हुई। द्वितीय सेमीफाइनल पुष्पकन्या कबड्डी टीम बनाम खेल स्टेडियम बावल के बीच हुआ। कबड्डी (लड़कियां) में तृतीय स्थान पर खंडौड़ा कबड्डी टीम रही। कबड्डी का सेमीफाइनल मुकाबला खेल स्टेडियम बावल और खंडौड़ा के बीच हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें