फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ढाबा खोलना चाहते थे बेटे, लाल सिंह मांग रहा था किराया

Wed, 04 Jun 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


रेवाड़ी। संगवाड़ी गांव में पिता लाल सिंह की हत्या करने के आरोपी दोनों बेटों ने पुलिस पूछताछ में पिता के प्रति नफरत की वजह जमीन को बताया है। दोनों भाइयों ने बताया है कि वे गांव की जमीन पर ढाबा खोलना चाहते थे, लेकिन पिता जमीन देने को तैयार नहीं हो रहा था।
हत्यारोपी रोहित और मोहित ने पूछताछ में बताया कि उनकी गांव में ही रोड पर जमीन है। दोनों ने पिता लाल सिंह से कहा कि वे ढाबा खोलना चाहते हैं, लेकिन पिता ने साफ मना कर दिया। कहा कि वह अपनी जमीन में ढाबा नहीं खोलने देगा। अगर ढाबा खोलना भी है तो बदले में उसे किराया देना होगा। इस बात पर दोनों बेटों की खूब बहस हुई थी। इसके बाद ही वे घर से चले गए थे। पिता के दुर्व्यवहार से नाराज होकर दोनों भाइयों ने लाल सिंह की हत्या की योजना बनाई। साथ में पवन को भी शामिल कर लिया
विज्ञापन

पत्नी को भी प्रताड़ित करता था लाल सिंह
दोनों भाइयों ने बताया है कि पिता लाल सिंह शराब पीने का आदी था। वह शराब पीकर उनकी मां को भी प्रताड़ित करता था। दोनों भाइयों को भी घर में नहीं घुसने देता था। यही नहीं दो माह पहले दोनों को घर से बाहर निकाल दिया था। जब उनकी मां ने ऐसा करने से रोका तो उन्हें भी घर से बाहर कर दिया। पिछले दिनों भी लाल सिंह ने शराब पीकर रोहित और मोहित से बहस की। मां ने रोका तो उसे पीटना शुरू कर दिया। इतनी बुरी तरह पीटा की वह चोटिल हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल में मोहित आया था शव लेने
हत्यारोपी मोहित और रोहित दोनों अविवाहित हैं। लाल सिंह की हत्या के बाद मोहित पोस्टमार्टम के बाद शव लेने आया था। मोहित ने तब पुलिस को बताया था कि वह वारदात के समय घर पर नहीं था। बाहर गया हुआ था। हालांकि, उस वक्त मोहित थोड़ा घबराया था। वह किसी भी बात का जवाब सही से नहीं दे रहा था। इससे भी पुलिस को इससे भी थोड़ा शक हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें