फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सोमनाथ स्वाभिमान महोत्सव 11 को

Sat, 09 May 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
तैयारियों का जायजा लेते एसडीएम विजय कुमार यादव। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
कोसली। जिलास्तरीय सोमनाथ स्वाभिमान महोत्सव 11 मई को कोसली स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे से मनाया जाएगा। एसडीएम विजय कुमार यादव ने प्राचीन शिव मंदिर का दौरा कर व्यवस्था का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि स्थानीय बाईपास रोड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जिला स्तरीय महोत्सव मनेगा। कोसली मठ मंदिर से शिव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। सोमवार को सुबह दस बजे शिव मंदिर में विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर भगवान शिव की भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री के संदेश का एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। मंदिर में भगवान महादेव की पवित्र जल से पूजा-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर बीडीपीओ अनिल कुमार, एसडीओ सुमित कुमार, ग्राम सचिव मुकेश कुमार, उप अधीक्षक राजेश कुमार, वीर सिंह, दलसिंह आर्य, डीएसपी रीडर सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें