हड़ताल की जानकारी देते एसबीआई के कर्मचारी। स्रोत : एसोसिएशन
रेवाड़ी। ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी 25 और 26 मई को दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय के बाहर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व सहायक महासचिव अविनाश तथा उपमहासचिव मनोज कुमार ने किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि बैंक प्रबंधन और सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज कर रहे हैं।