फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सामाजिक कार्यकर्ता हिम्मत सिंह ने लिया देह दान का संकल्प

विज्ञापन
हिम्मत सिंह
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव जाट सायरवास के रहने वाले 61 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता हिम्मत सिंह ने मृत्यु के पश्चात देहदान का संकल्प लिया है। उनके इस साहसिक व प्रेरणादायक निर्णय के लिए परिवार ने भी पूर्ण सहमति दी है।
विज्ञापन

हिम्मत सिंह ने अपने जीवन में कभी शादी नहीं की और खुद को समाजसेवा के लिए समर्पित रखा। हमेशा लोगों की मदद करने वाले हिम्मत सिंह ने अब मृत्यु के बाद भी मानव सेवा का मार्ग चुना है। उनके इस फैसले से न केवल जरूरतमंदों को लाभ मिलेगा बल्कि समाज में अंगदान और देहदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
गांव के लोगों का कहना है कि हिम्मत सिंह का यह कदम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। आज जब अधिकांश लोग अंगदान या देहदान को लेकर संकोच करते हैं वहीं उन्होंने समाज के सामने एक अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिम्मत सिंह का मानना था कि इंसान को जीवन में जितना हो सके दूसरों की भलाई करनी चाहिए। उनका यह निर्णय इस सोच का जीता-जागता प्रमाण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें