फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: शहर के सुंदरीकरण के लिए उठाए जाने वाले कदमों की विधायक ने की समीक्षा

विज्ञापन
रेस्ट हाउस में म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम के तहत अधिकारियों की बैठक लेते विधायक लक्ष्म
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेस्ट हाऊस सभागार में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शहरी निकाय सहित जनस्वास्थ्य व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शहरी क्षेत्र के सुधारीकरण व सुंदरीकरण के लिए उठाए जाने वाले कदमों की विस्तार से समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवरेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाए और कहीं भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित हों।
उन्होंने कहा कि सड़कों पर सीवरेज लाइन जहां कहीं भी टूटी हुई हालत में है या लीकेज की समस्या है तो उसे तत्परता से ठीक किया जाए और किसी भी रूप से लोगों को परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने शहरी निकाय अधिकारियों को कहा कि डोर टू डोर कूड़ा उठान कार्य नियमित रूप से हो और लोगों को कूड़ा सड़कों पर न डालें इसके लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बेहतर ढंग से इस मुहिम को सिरे चढ़ाने में अपना योगदान दे रहा है ऐसे में इस अभियान में जिला का हर शख्स पूरी सजगता से सहभागी बन रहा है। उन्होंने बैठक में लोगों के घरों तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने भी निर्देश दिए।
बैठक में जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि विभाग की टीम जहां निर्धारित रूट अनुरूप डोर टू डोर कूड़ा उठान प्रक्रिया कर रही है वहीं मार्केट में नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान भी काटे जा रहे हैं। इतना ही नहीं लोगों को सफाई रखने का संदेश देने में भी प्रशासन की पूरी टीम कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें