फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाला फेंक में स्नेह प्रथम व रेणु द्वितीय

विज्ञापन
फोटो नंबर- 21गोला फेंक मुकाबले में भाग लेती ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय बुधवार को 37वीं वार्षिक दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। 400 मीटर दौड़ में खुशबू प्रथम, रवीना द्वितीय और खुशी तृतीय रहीं। भाला फेंक में स्नेह ने प्रथम, रेणु और मुस्कान ने संयुक्त रूप से द्वितीय व ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शॉटपुट में अंतिम ने प्रथम, मीनाक्षी ने द्वितीय और शानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में मीनाक्षी प्रथम, दीप्ति द्वितीय और शानवी तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में अंतिम ने गोल्ड, रवीना ने सिल्वर और दीप्ति ने ब्रॉन्ज हासिल किया।

200 मीटर दौड़ में रेणु प्रथम, खुशबू द्वितीय और कोमल तृतीय रहीं। रिले रेस में रवीना की टीम ने पहला, स्नेह की टीम ने दूसरा और मीनाक्षी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में अंतिम प्रथम, रेणु द्वितीय और खुशबू तृतीय रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीडीपीओ रेणु लता रहीं। विशिष्ट अतिथि राजेंद्र कुमार व हरिराम रहे। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह बताया कि महाविद्यालय की छात्राएं विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं। खेल प्रभारी डॉ. सुमन यादव ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें