फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तस्करी...पुलिस ने चार गोवंश मुक्त कराए, एक सांड की मौत

विज्ञापन
पिकअप से पशुओं को निकालते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
भिवाड़ी(रेवाड़ी)। जेरौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करी की कोशिश करने के आरोप में लपाला गांव निवासी सायम को गिरफ्तार कर पिकअप गाड़ी जब्त कर ली। पिकअप में क्रूरता से ठूंसे गए चार गोवंश मिले हैं। इनमें से एक सांड की मौत हो चुकी थी जबकि तीन गायों को मेडिकल जांच के बाद गोशाला भेज दिया गया।
विज्ञापन

जेरौली थाना प्रभारी महेंद्र यादव ने बताया कि वीरवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे पडासली चौकी पर सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी में गोवंश भरकर तस्करी की जा रही है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी की। सामने से आती पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की।
पुलिस के पीछा करने पर गाड़ी कच्चे रास्ते पर चली गई और कीचड़ में फंस गई। पुलिस को आता देख गाड़ी में सवार करीब सात बदमाश वाहन छोड़कर भाग गए। पिकअप में तीन गाय और एक सांड मिला जो क्रूरता से भरे गए थे। सांड की मौत हो चुकी थी जिसे मौके पर ही दफनाया गया। तीनों गायों का मेडिकल कराकर गोशाला भेज दिया गया। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें