फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 7.75 ग्राम प्रतिबंधित नशीले पदार्थ सहित तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की रेवाड़ी यूनिट ने एक नशा तस्कर को 7.75 ग्राम अवैध स्मैक के साथ भाकली वाला की ढाणी भोजावास से आरोपी जय प्रकाश ऊर्फ जेपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एनसीबी यूनिट के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने जानकारी दी कि सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में यूनिट की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बोहका से भोजावास वाले कच्चे रास्ते पर नजदीक भाकली वालों की ढाणी के पास तस्करी करने की फिराक में है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बोहका निवासी आरोपी जय प्रकाश ऊर्फ जेपी को मौके से काबू किया।
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 7.75 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। मामले की विस्तृत जांच जारी है और नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें