फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमसी से सुधरेगा स्कूलों का बुनियादी ढांचा: प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) दिशा-निर्देश 2026 जारी किए। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्कूलों के कायाकल्प और बेहतर शिक्षण परिणामों के लिए सामुदायिक भागीदारी अनिवार्य है।
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों के शिक्षा मंत्रियों को संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा कि एसएमसी कोई नई अवधारणा नहीं है, बल्कि यह समय के साथ विकसित हुई है। उन्होंने कहा कि स्कूल के शासन और बुनियादी ढांचे को सुधारने में इन समितियों की भूमिका केंद्रीय रहेगी। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के क्रियान्वयन पर चर्चा करते हुए कहा, हम जल्द एनईपी लागू होने के छह साल पूरे कर सातवें वर्ष में प्रवेश करेंगे। पहले चरण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि एनसीईआरटी ने कक्षा 9 तक की पुस्तकें उपलब्ध करा दी हैं, जबकि कक्षा 10, 11 और 12 की नई पाठ्यपुस्तकें आगामी वर्षों में पेश की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें