फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के नंबरदार होंगे सरकारी मोबाइल फोन से लैस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में अब रेवाड़ी सहित प्रदेश के नंबरदार भी स्मार्टफोन से लैस होंगे, जिसके चलते सूचनाओं का आदान-प्रदान करने में सुविधा रहेगी। यह जानकारी एसडीएम एवं मोबाइल वितरण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होशियार सिंह ने सोमवार की देर सायं दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, नंबरदारों को फोन देने से काम में तेजी आएगी और लोगों को भी सहूलियत होगी। इसका आगाज मंगलवार से होगा। तीन दिवसीय कैंप लगातर नंबरदारों को मोबाइल फोन दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नंबरदारों को मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया है, जिसके चलते जिला प्रशासन द्वारा मोबाइल वितरण के लिए कैंप लगाने का शेड्यूल बना दिया गया है। जिले की विभिन्न तहसील के नंबरदारों को कैंप लगाकर मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि मोबाइल वितरण के बनाए गए शेड्यूल के अनुसार सर्वप्रथम तहसील रेवाड़ी और उपतहसील पालहावास के नंबरदारों को 19 जुलाई को रेवाड़ी बाल भवन में सुबह 10 बजे से कैंप आयोजित कर कुल 309 नंबरदारों को मोबाइल फोन वितरित किए जाएंगे, जिनमें रेवाड़ी तहसील के 226 और उप तहसील पालहावास के 83 नंबरदार शामिल हैं। इसी प्रकार 20 जुलाई को बाल भवन परिसर में ही कोसली के 68, उप तहसील डहीना के 91 और नाहड़ के 95 नंबरदारों को मोबाइल की सौगात मिलेगी। उन्होंने बताया कि कैंप के तीसरे दिन 21 जुलाई को बावल तहसील के 159, मनेठी और धारूहेड़ा उप तहसील के क्रमश: 88 और 66 नंबरदारों को मोबाइल वितरित किए जाएंगे। जिला की सभी तहसील और सब तहसीलों के कुल 876 नंबरदारों को मोबाइल वितरित किए जाएंगे। एसडीएम ने बताया कि कैंप में आने वाले नंबरदारों को अपने साथ आधार कार्ड, नंबरदार पहचान पत्र, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य जरूरी कागजात अवश्य लेकर आना होगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि नंबरदार समाज व प्रशासन के बीच कड़ी का काम करता है। इसलिए अब इन कार्यों में और तेजी आएगी। नोडल अधिकारी होशियार सिंह ने जिला के सभी कानूनगो व पटवारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी नंबरदारों को कैंप की जानकारी देना सुनिश्चित करें। एसडीएम ने कहा कि कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इसलिए सभी अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित ड्यूटी की कठोरता से पालना करें, जिलाभर के कुल 876 नंबरदारों को मोबाइल फोन नियमानुसार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

फोटो-मोबाइल का फोटो लगा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें