फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 3, 6 और 9वीं के बच्चों का परखा जाएगा कौशल

Sat, 04 May 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद(एनसीईआरटी) नई दिल्ली की ओर से राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद(एससीईआरटी) के माध्यम से 6 से 10 मई के बीच कक्षा 3, 6 और 9वीं के बच्चों का कौशल परखा जाएगा। पायलेट प्रोजेक्ट परख पोर्टल के जरिये सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों की भाषायी और गणितीय समझ को जांचने के लिए यह सर्वे होगा।
विज्ञापन

सर्वे नेशनल अचीवमेंट सर्वे की तर्ज पर कराया जाएगा। सर्वे के लिए राज्यस्तर पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद व जिलास्तर पर जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें नई एजुकेशन पॉलिसी के तहत निर्धारित मापदंड पर बच्चों का ज्ञान कौशल, क्रिएटीविटी, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान पर आधारित टेस्ट होगा। यह सर्वे जिले के चयनित 5 सरकारी और 5 प्राइवेट स्कूलों में कराया जाएगा। इसमें डायट के ही 4 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है, उनको एससीईआरटी में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इंसेट
टेस्ट में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे

4 डायट प्राध्यापक को सर्वे के लिए प्रशिक्षण देने को लेकर एससीईआरटी गुरुग्राम में बुलाया जाएगा। वहां पर प्रशिक्षण के साथ जरूरी सामग्रियां वितरित की जाएंगी। इस सर्वे में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों की कक्षा 9वीं में 100 सरकारी और 50 प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थी शामिल रहेंगे। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के ही कक्षा 3 व 6 के 50 सरकारी और 50 निजी स्कूलों के विद्यार्थी शामिल रहेंगे। इस टेस्ट में वस्तुनिष्ठ प्रश्न ही पूछे जाएंगे। फिलहाल कितने प्रश्न रहेंगे, ये अभी स्पष्ट नहीं है। इसके बाद जिले के चयनित 5 सरकारी और 5 प्राइवेट स्कूलों में सर्वे कराया जाएगा
विज्ञापन


वर्जन

यह टेस्ट नई एजुकेशन पॉलिसी के अंतर्गत होने वाले मानक पर ही आधारित है। फिलहाल यह 6 से 10 मई के बीच होना प्रस्तावित है। टेस्ट से संबंधित निर्देश चयनित स्कूलों को जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद सर्वे होगा।-सुभाषचंद्र, प्रिंसिपल, डायट हुसैनपुर, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें