फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी में छह नए कोरोना संक्रमित मिले, जानिए जिले का आंकड़ा

Sun, 16 Apr 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
ओपीडी के लिए अस्पताल में खेड़े मरीज।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अप्रैल में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामले चिंता बढ़ाने लगे हैं। शनिवार को जिले में छह नए संक्रमित मामले मिले, जिससे कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मामले 13 हो गए है। वहीं शनिवार को दो संक्रमित स्वस्थ भी हो गए। शनिवार को आए छह संक्रमितों में रेवाड़ी अर्बन के तीन, बावल के दो व मीरपुर से एक मामला शामिल है। इसमें तीन महिलाएं और दो पुरूष हैं जिनकी उम्र 30 साल से ज्यादा है जबकि एक 17 साल का किशोर संक्रमित मिला है। कोरोना संक्रमण की चपेट में स्वास्थ्य कर्मी के साथ बच्चे भी आ रहे हैं। वहीं शुक्रवार को नागरिक अस्पताल के दो चिकित्सक संक्रमित मिलने के बाद लोगों को और ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।
नागरिक अस्पताल में उद्घोषणा के साथ मरीजों को मास्क पहनने और कोरोना संक्रमण के लक्षण और बचाव के बारे में जागरूक किया जा रहा है। पर्ची बनाने के लिए लगने वाली लाइन, प्रसूति विभाग, नेत्र रोग आदि वार्ड में लोगों की भीड़ ज्यादा रहती है। कोई संक्रमित मिलता है तो चिकित्सक के साथ स्टाफ कर्मचारियों को संक्रमित होने में देर नहीं लगती।
विज्ञापन

कोविड सैंपल में आई तेजी
पिछले कुछ दिनों से कोविड सैंपलिंग में तेजी आई है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ कोविड के लक्षण महसूस होने पर चिकित्सक से परामर्श लेकर कोविड सेंपल देने की अपील कर रहे हैं। इससे संक्रमित व्यक्ति समय पर उपचार करवा सकेगा और दूूसरों में संक्रमण नहीं फैल सकेगा।
निजी अस्पताल संचालकों को भी किया अलर्ट
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामतों को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकारी के साथ निजी अस्पताल संचालकों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के माध्यम से चिकित्सकों के साथ संबंधित अस्पताल के कर्मचारियों को मास्क पहनने, कोविड उचित व्यवहार का पालन करने, मरीजों में भ्रम की स्थिति ना फैलाने, किसी प्रकार के संदिग्ध मामले आते हैं तो स्वास्थ्य विभाग को तुरंत सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा उपकरणों को दुरूस्त करते हुए संचालन की स्थिति में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



जिले में कोरोना संक्रमण के मामले आने लगे हैं। शनिवार को भी छह नए संक्रमित मिले हैं। सभी को घर पर आइसोलेट कर दिया है। अभी उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए।
- डॉ. दीपक वर्मा, नोडल अधिकारी, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें