रेवाड़ी। पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नशा तस्करों और अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सीआईए टीम ने शिव कॉलोनी निवासी हिमांशु को 2.86 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। बोहतवास अहीर निवासी धीरज उर्फ नाईका को 520 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया गया।
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने उत्तम नगर निवासी विजयपाल और विजय नगर निवासी गजेंद्र को 13-13 बोतल देसी शराब सहित गिरफ्तार किया। सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने हंस नगर निवासी पूर्ण को 12.5 बोतल अवैध देसी शराब के साथ काबू किया। अभियान के तहत, पीओ स्टाफ ने एनआईए एक्ट के उद्घोषित अपराधी धारण की ढाणी निवासी जयबीर सिंह को भी गिरफ्तार किया। संवाद