फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 10 को किसान-मजदूर संगठनों का प्रदर्शन

Thu, 06 Aug 2026 05:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 10 अगस्त को रेवाड़ी में किसान और मजदूर संगठनों द्वारा केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस आंदोलन में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन, भारतीय किसान यूनियन, जय किसान आंदोलन सहित कई संगठन भाग लेंगे।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार सुबह 11 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में किसान और मजदूर एकत्रित होंगे। इसके बाद सचिवालय तक मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा तथा गिरफ्तारी दी जाएगी। किसान नेताओं पृथ्वी सिंह, रामकुमार निमोठ, रामकिशन महलावत और अभय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से किसानों और मजदूरों की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है।
उनका कहना है कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। साथ ही कृषि लागत, खाद, बीज और अन्य आवश्यक संसाधनों के दाम बढ़ने से किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने नए बिजली कानून और बीज कानून का विरोध करते हुए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत से 50 प्रतिशत अधिक देने की मांग दोहराई। कार्यक्रम को केंद्रीय ट्रेड यूनियन एआईयूटीयूसी के नेता राजेंद्र सिंह भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें