बारिश के दिनों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से लोग परेशान हैं, तत्काल समाधान की उम्मीद भी कम है। क्योंकि जन स्वास्थ्य विभाग के पास व्यवस्था में सुधार के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। यहीं कारण है कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से शहर में मच्छर जनित बीमारियां फैल रही हैं।
शहर के 24 वार्ड की करीब एक लाख 20 हजार आबादी पर जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक जेई तैनात किया हुआ र्है। जबकि जरुरत 3 की है। विभाग के पास बारिश के इस सीजन में हर रोज औसतन 20 शिकायतें पहुंच रही हैं, लेकिन मॉनीटरिंग के अभाव में लोगों को समाधान के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। क्योंकि सीवर सफाई के दौरान सीवर लाईन में उतरते समय जेई की मौजूदगी जरूरी है, ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई हो सकती है। ऐसे मेें जेई की मौजूदगी नहीं होने से सीवर लाईन की सफाई भी ठीक से नहीं हो पा रही है। बता दें कि शहर के 31 वार्ड में दो जेई तैनात हैं। एक जेई पर 24 व दूसरे के पास 7 वार्ड हैं। जबकि रेवाड़ी शहर के लिए जेई की 4 पोस्ट प्रस्तावित हैं।
गलियों में सीवर का पानी भरा होने से पनप रहे मच्छर
शहर की कई कॉलोनी में बरसाती व सीवर ओवरफ्लो से पानी भरा हुआ है। चिकित्सकों का मानना है कि गंदे पानी में मलेरिया का लार्वा पनपता है। जिला में 204 स्थानों पर मलेरिया का लार्वा मिल भी चुका है। जिन गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है, वहां पर मच्छर जनित बीमारियों से लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसे में जल्द ही स्थाई समाधान नहीं निकाला गया तो हालात बदतर हो सकते हैं।
सीवर ओवरफ्लो की समस्या का समाधान जरूरी : गुप्ता
निवर्तमान नगर पार्षद भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि सती कॉलोनी व आसपास सीवर ओवरफ्लो की समस्या आम हो चुकी है। जेई की कमी है तो विभाग को दूसरे जेई की भी नियुक्ति करनी चाहिए। हमारी ओर से नई सीवर लाईन डालने के लिए विधायक के पास पत्र भेजा हुआ है। समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है।
कुछ समाधान हुआ है, लेकिन विभाग को कर्मचारी बढ़ाने चाहिए : भार्गव
पूर्व पार्षद प्रदीप भार्गव ने कहा कि सीवर ओवरफ्लो से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कुछ दिनों से छंटाई का काम शुरु कसिया गया है। लेकिन जेई की कमी को पूरा करने के लिए विभाग को खाली पदों को भ ना जरुरी है ताकृि लोगों को सहुलियत मिल सके।
समाधान नहीं हुआ तो मंत्री को करेंगे शिकायत : गुरुदयाल
निवर्तमान पार्षद व मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरुदयाल नंबरदार ने कहा कि कई बार उनके वार्ड में सीवर ओवरफ्लो से हालात बदतर हो चुके हैं। यहां के लोग अधिकारियों को भी शिकायत कर चुके हैं। ऐसे में समाधान नहीं हुआ तो मंत्री को शिकायत की जाएगी। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए भी मंत्री से कहा जाएगा।
विधायक से मिलकर जेई की संख्या बढ़वाने का करेंगे प्रयास: राव
नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विजय राव ने कहा कि लोगों के सामने सीवर ओवर फ्लो की समस्या आम हो चुकी है। बारिश के दिनों में इसस े बीमारी फैलने का खतरा भी रहता है। अधिकारियों को चाहिए की जल्द से जल्द समाधान का समाधार करें। बात रही एक जेई इसके लिए शहर विधायक से मिलकर संख्या बढ़वाने का प्रयास किया जाएगा।
पूरी क्षमता के साथ कर रहे हैं काम, जल्द होगा सुधार: एक्सईएन
जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता जितेंद्र हुडा ने कहा कि पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट पूरी क्षमता के साथ काम कर रहा है। जहां पर भी समस्याएं आ रही है, वहां का जल्द ही समाधान कराया जाएगा।