फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुछक के लिए खरीदारी कर बाइक पर घर जा रहे युवक को बुलेरो कैंपर ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली-कनीना रोड पर लुखी गांव के समीप सोमवार की रात को तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर गाड़ी ने बहन के छुछक के लिए कपड़े लेकर घर लौट रहे युवक की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में छाई खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार जिला महेंद्रगढ़ के गांव करीरा निवासी उमीर रोहतक विश्वविद्यालय में पढ़ता था तथा लॉकडाउन के कारण अपने घर आया हुआ था। कुछ दिन पहले उमीर की बहन सरिता ने बेटे को जन्म दिया था। जिसके चलते उमीर व परिवार के अन्य सदस्य छुछक की तैयारियों में जुटे हुए थे। उमीर सोमवार को छुछक के कपड़े लेने के लिए बाइक पर कोसली आया था। खरीददारी के बाद वह वापस अपने घर लौट रहा था। गांव लुखी के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। उमीर को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पल में खत्म हुईं खुशियां
सरिता द्वारा बेटे को जन्म देने के बाद परिवार में खुशी का माहौल था। सरिता के ससुराल में कुआं पूजन तथा मायका में छुछक की तैयारियां चल रही थी। मायका पक्ष के लोग छुछक के लिए खरीददारी में व्यस्त थे। घर होने के कारण उमीर भी तैयारियों में परिवार की मदद कर रहे थे। इसी कारण वह सोमवार को कोसली में खरीददारी के लिए थे। इकलौते बेटे की मौत से परिवार सदमे में है। परिवार में छाई खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया तथा मृतक के पिता छोटेलाल की शिकायत पर बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें