फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जागरण में गायकों ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को किया मुग्ध

Wed, 21 May 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 36गुड़ियानी में भंडारा ग्रहण करते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। ग्राम गुड़ियानी में संकट मोचन हनुमानजी के परिसर में जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण में गायकों ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को मुग्ध कर दिया।
इस मौके पर विजय यादव ने कहा कि यह अवसर केवल भजन-कीर्तन का नहीं, आत्मा के जागरण का पर्व है। संकट मोचन बजरंगबली वह शक्ति हैं, जो हमारे जीवन के हर संकट, भय और निराशा को हरने में सक्षम हैं। उनका स्मरण हमें आत्मबल और बुद्धि प्रदान करता है।
विज्ञापन

जागरण में गायक सुनील कुमार, रणदीप चौहान, प्रवीण कुमार, सोनू गुप्ता और आरती दुगल ने सुंदर भजनों और भक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरी रात भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मंगलवार सुबह हवन यज्ञ के साथ विशाल भंडारे की शुरूआत की गई, जिसमें शुद्ध देशी घी से बना प्रसाद वितरित किया गया। ग्रामीणों ने भंडारे में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

भंडारे में विशेष रूप से उपस्थित रहे गांव गुड़ियानी के सरपंच नरेंद्र कुमार, मंदिर कमेटी के प्रधान बलवान सिंह, सूरजभान यादव, रविंद्र प्रधान, हीरासिंह, लीला प्रधान, किशोर यादव, हरफुल यादव सहित सभी गणमान्य ग्रामीण जनों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई और कार्यक्रम की सफलता में योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें