फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्ध चक्र महामंडल विधान प्रभावशाली अनुष्ठान : राजेश

Sun, 01 Mar 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जैन मंदिर में आयोजित अनुष्ठान में समिति सदस्यों का स्वागत करतीं महिलाएं। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर के जैनपुरी स्थित भगवान चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन कुआं वाला मंदिर में 8 दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव जारी है। इस दौरान दमोह (मध्यप्रदेश) से आए प्रतिष्ठाचार्य डॉ. अभिषेक कुमार जैन एवं राजेश कुमार जैन की मौजूदगी में विधान की संगीतमय महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधन की ओर से शारदा जैन, निर्मल जैन, संतोष जैन ने मॉडल टाउन जैन महिला समिति की सदस्याओं का स्वागत किया। सह-प्रतिष्ठाचार्य राजेश जैन शास्त्री ने कहा कि सिद्ध चक्र महामंडल विधान अत्यंत प्रभावशाली अनुष्ठान है।
श्रद्धा और विधि-विधान से संपन्न करने पर यह जीवन की बाधाओं को दूर करने में सहायक माना जाता है। उन्होंने जैन श्राविका मैनासुंदरी और राजा श्रीपाल की कथा का उल्लेख करते हुए महिमा बताई।
विज्ञापन

अनुष्ठान का समापन 4 मार्च को होगा। इस अवसर पर मंदिर संरक्षक पदम कुमार जैन, प्रधान संतोष जैन, राजेन्द्र जैन, लोकेश जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें