फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: श्यामपत बने भाकियू के जिलाध्यक्ष, भीम सिंह को प्रदेश की जिम्मेदारी

Mon, 19 Jan 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
श्यामपत सिंह
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई नियुक्तियां की हैं। यूनियन के शीर्ष नेतृत्व ने सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए भीम सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि श्यामपत सिंह को रेवाड़ी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

नियुक्तियों की घोषणा के बाद लादूवास गुज्जर स्थित जिला कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में किसान और संगठन के कार्यकर्ता कार्यालय परिसर में एकत्रित हुए।
पदभार ग्रहण करने के बाद नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्यामपत सिंह ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को बीज, खाद और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिलाने के लिए संगठन पूरी मजबूती से संघर्ष करेगा।
विज्ञापन

श्यामपत सिंह ने कहा कि किसान को अपने अधिकारों के लिए दर-दर भटकने नहीं दिया जाएगा। किसानों की समस्याओं को गांव स्तर से उठाकर प्रशासन और सरकार तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन को और सशक्त बनाने के लिए जल्द ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

श्यामपत सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें