विप्र सेना की कार्यकारिणी का विस्तार होने पर खुशी जाहिर करते पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
भिवाड़ी। जिला खैरथल-तिजारा विप्र सेना ने भिवाड़ी में जिलाध्यक्ष अशोक कौशिक की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें सेक्टर 1 से 9 तक के लिए कुल 25 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इस दौरान श्याम सुंदर शर्मा, भीमराज जोशी एवं सुशील शर्मा को जिला संरक्षक बनाया गया। वहीं सुरेंद्र शर्मा, सोमदत्त शर्मा एवं सत्यनारायण झुकनाडिया को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। अशोक कौशिक ने समाज के लोगों से एकजुट होकर संगठनात्मक गतिविधियों में भागीदारी करने की अपील की।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुनील एवं कैलाश जोशी, कोषाध्यक्ष महिपाल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विनय पाण्डेय, जिला सचिव राघव शर्मा, विजय कौशिक, रतन शर्मा, आलोक द्विवेदी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।