प्राचीन शिव मंदिर कोसली में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकाली गई कलश यात्रा में शामिल
- फोटो : udhampur news
कोसली। पितृ पक्ष पर प्राचीन शिव मंदिर कोसली में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कथा से पहले श्रद्धालुओं ने बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ से प्राचीन शिव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया।
हरिद्वार के कथा व्यास राकेश महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। मंदिर के महंत रामदास महाराज ने कहा कि पितृ पक्ष में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मन को शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को संस्कार, सद्भाव और भक्ति की दिशा देने का माध्यम है।
उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा में शामिल होकर भगवान की लीलाओं का श्रवण करने तथा जीवन में धर्म और सदाचार के मार्ग को अपनाने का आह्वान किया।
प्राचीन शिव मंदिर कोसली में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले निकाली गई कलश यात्रा में शामिल - फोटो : udhampur news