फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर ओवरफ्लो होने से दुकानदार और ग्राहक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में सीवर व्यवस्था को सुधारने के लिए 33 करोड़ रुपये की राशि अम्रुत योजना के तहत मिलने के बाद भी मानसून के शुरू होते ही सीवर ओवरफ्लो होने शुरू हो गए हैं। बाजारों में गंदा पानी इस कदर फैला हुआ है कि ग्राहक तो दूर स्वयं दुकानदार भी दुकान पर जाने को कतरा रहे हैं। गंदे पानी के जलभराव से महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। सीवर सफाई व्यवस्था को बेहाल देख व्यापारियों में गुस्सा है।
विज्ञापन

वीरवार को एक बार फिर शहर के मुख्य बाजार बजाजा बाजार व कपड़ा बाजार के पास सीवर ओवरफ्लो हो गया और गंदा पानी सड़क पर बीच भर गया। बदबू व जलभराव के चलते दुकानदारों का जीना दुश्वार हो गया है। सूचना पाकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारी वहां पहुंचे और सीवर की सफाई कर ओवरफ्लो को रोका। जिससे दुकानदारों व ग्राहकों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन देर शाम तक सीवर से निकला हुआ पानी सड़क पर जमा रहा। व्यापारियों का कहना है कि सीवर सफाई को लेकर बड़ी-बड़ी मशीनों का बंदोबस्त किया गया है, लेकिन समय-समय पर सफाई नहीं होने से समस्या बन रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी समस्याओं से उन्हें छुटकारा दिलाया जाए, ताकि ग्राहक व व्यापारियों का महामारी का खतरा न हो।
अब भी बिना सुरक्षा के सीवर में उतर रहे सफाईकर्मी
सरकार व प्रशासन द्वारा सीवरेज आदि की सफाई करने वाले कर्मचारियों को पूरी सुरक्षा देने का वादा किया जाता है। लेकिन आज बाजार में सीवर की सफाई करने पहुंचा कर्मचारी बिना सुरक्षा के ही जान जोखिम में डालते हुए सीवर में उतर गया। जिससे लगता है कि सफाई कर्मचारी की सुरक्षा आदि को लेकर या तो सरकार ध्यान नहीं दे रही है या फिर सफाई कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें