फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अतिक्रमण हटाने पर दुकानदारों ने लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप, दुकानें की बंद

विज्ञापन
अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करते दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर स्थित रेलवे रोड पर शनिवार दोपहर नगर परिषद की टीम ने अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करते हुए कई दुकानदारों के चालान काट दिए। दुकानदारों द्वारा बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई से नाराज दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद करके विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि नगर परिषद चयनित तरीके से कार्रवाई कर रही है। हमारी दुकानों पर चालान काट दिए जाते हैं जबकि अन्य बाजारों में अतिक्रमण होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होती।
व्यापारियों का कहना है कि जो किराये पर दुकानदार हैं वह अपना सामान कितना अंदर रखेंगे। काफी परेशानी होती है। आगे कहा है कि जिन्होंने ग्रेनाइट से पक्का कब्जा कर रखा है उन पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है। एकतरफा कार्रवाई रोकने को कहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने इस मामले को विधायक तक पहुंचाया है। शाम को विधायक ने दुकानदारों को बातचीत के लिए बुलाया था। ढाई से 2 फीट जगह की मांग की है।
नगर परिषद का कहना है कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें