फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड चोरी कर खरीदे थे जूते और कपड़े, पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव शहबाजपुर खालसा के एक व्यक्ति को अपनी स्कूटी पर लिफ्ट देकर उसकी जेब से एटीएम कार्ड चुराकर उसके खाते से नकदी निकालने के मामले में माडल टाउन थाना पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान शहर के मोहल्ला गुर्जरवाड़ा निवासी विशाल उर्फ मोनू के रूप में हुई। इस दौरान उसने खाते से निकाले रुपयों से जूते और जींस पैंट खरीदे थे। साथ ही खूब मौज भी किए थे।
विज्ञापन

गांव शहबाजपुर निवासी ताराचंद ने बताया था कि 26 नवंबर की रात को वह एक शादी में कन्यादान करने के बाद आंबेडकर चौक स्थित शराब ठेका पर पहुंचा था। सेल्समैन को एटीएम कार्ड देकर उसने शराब खरीदे थे। इस दौरान वहीं दो युवक भी खड़े थे। उन्होंने सेल्समैन को पिन बताने के दौरान सुन लिया था। इसके बाद दोनों ने ताराचंद को अपनी स्कूटी पर शहबाजपुर छोड़ने के लिए कहा। साथ ही अपनी स्कूटी पर बीच में बैठा लिया। इसी बीच पीछे बैठे युवक ने उनकी जाकेट की जेब से एटीएम कार्ड चुरा लिया था। दोनों ने खाते से 88 हजार 976 रुपये निकाल लिए थे। पुलिस एक आरोपी पारस को पहले ही काबू कर चुकी है, जबकि मंगलवार को दूसरे आरोपी विशाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से निकाले गए रुपयों से खरीदा सामान और 3 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें