शनिवार को जिला में पाए गए 81 कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ जिला का आंकड़ा 1418 पर पहुंच गया है। 81 संक्रमितों में कोसली थाना एसएचओ सहित अन्य कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं। इसको देखते हुए अन्य कर्मचारियों के सैंपल लेने के बाद दिल्ली रोड स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में क्वारंटीन सेंटर आइसोलेट कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार तक 16143 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 1418 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 952 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक आठ मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 458 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 14402 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा 323 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।जिलाभर में 81 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। 25 संक्रमित विभिन्न अस्पतालों में व 72 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 361 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। 81 नए कॉविड पॉजिटिव केस में से 38 रेवाड़ी शहर, 15 धारूहेड़ा, 8 बावल, 6 कोसली, 3-3 जैनावास व दड़ौली, 2-2 गुड़ियानी, नाहड़ व भाड़ावास तथा एक-एक नहेरुगढ़ व रतन्थल बास से संबंधित हैं।
56 पॉजिटिव हुए ठीक
रविवार को जिले में 56 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं जिनमें से 31 रेवाडी शहर, 9 धारूहेड़ा, 7 बावल, 2 कोसली तथा एक-एक टहना दीपालपुर, सुरेहली, नहेरुगढ़, डुंगरवास, जोनियावास, जोनावास व अहरोद से संबंधित हैं। जिलाधीश यशेंद्र सिंह ने जिलावासियों का आह्वान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।