फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भांजी की शादी में 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दिया शगुन

Tue, 28 Nov 2023 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
समारोह में शगुन देते सतबीर। स्रोत: वीडियो ग्रैप
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाई ने अपनी बहन के घर नोटों की बारिश कर दी। उसने भांजी की शादी के लिए 1 करोड़ 1 लाख 11 हजार 101 रुपये नकद तो दिए ही, साथ ही लाखों रुपये कीमत के आभूषण भी भेंट किए। इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दिल्ली-जयपुर हाईवे से सटे गांव आसलवास निवासी सतवीर सिंह खटाना की बहन सविता की शादी सिंदरपुर में हुई थी। मौजूदा समय में वह पदैयावास के पास परिवार के साथ रह रही हैं। सतवीर की इकलौती बहन के पति की छह साल पहले मौत हो गई थी। उनकी एक भांजी पूजा है, जिसकी शादी से पहले सतवीर भात (शगुन) की रस्म निभाने के लिए उनके गांव गए थे। शाम को जब रस्म शुरू हुई तो वहां मौजूद सभी लोग दंग रह गए। सतवीर ने अपनी बहन के घर पर भात के दौरान 500 रुपये के नोटों की गड्डियां लगा दीं। पूरी रकम 1 करोड़ 1 लाख 11 हजार 101 रुपये नकद दी गई। इसके अलावा सतवीर ने अपनी बहन और भांजी को लाखों रुपये कीमत के आभूषण और अन्य सामान दिया। वीडियो वायरल होने के बाद चौतरफा इसकी चर्चा हो रही है।
गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में भी करते हैं मदद



सतवीर सिंह खटाना ने बातचीत में बताया कि वह किराये पर क्रेन आदि देने का काम करते हैं। छह साल पहले उनके जीजा की मौत हो गई थी। तभी से वह बहन का ख्याल रखते आ रहे हैं। बहन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे लेकर सतवीर ने एक प्लाॅट भी खरीदकर दिया। साथ में घर भी बनवाया। उनका कहना है कि हर भाई को बहन के लिए इससे और अच्छा कार्य करना चाहिए। इससे भाई-बहन के रिश्ते मजबूत होते हैं। उन्होंने बताया कि वह समाज में गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए भी हमेशा मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें