फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: खाैफ का साया....जान बचाएं या रिकॉर्ड

Wed, 05 Feb 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 28बिजली निगम का जर्जर भवन। संवाद
विज्ञापन
कोसली। नाहड़ धर्मशाला के जर्जर भवन में चल रहे बिजली वितरण निगम का उपमंडल कार्यालय में कर्मचारियों के लिए निगम का रिकॉर्ड भी बचाना मुश्किल हो रहा है। रिकाॅर्ड की फाइलों को पॉलीथिन से ढककर बचाया जा रहा है। कर्मचारी खौफ के साये में काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने सुरक्षित जगह बदलने की मांग की है, ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम उपमंडल कार्यालय नाहड़ में एक पुरानी धर्मशाला में स्थापित किया गया था। इसका उद्घाटन कोसली के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने 24 अगस्त 2020 को किया था। आज यह भवन जर्जर हालत में है। जगह-जगह दरारें आई हुई हैं। दीमक लगी हई है। छत पर घास उगी हुई है। कर्मचारियों तथा लोगों में दहशत है। कार्यालय के अंतर्गत बिसोहा, नेहरुगढ, झाड़ौदा तथा कोसली चार पावर हाउस हैं। इनमें 13 एपी फीडर लगे हुए हैं। इसके अलावा निगम के अंतर्गत आने वाले गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी होती है। इस भवन की खराब हालत को लेकर कई बार शिकायत दी जा चुकी हैं।

हर माह 3 करोड़ कमाई, मगर दफ्तर नहीं बन रहा
कर्मचारियों ने बताया कि निगम इस कार्यालय के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में से हर माह 3 करोड़ की कमाई करता है, मगर फिर भी भवन नहीं बन पा रहा है। उपमंडल के अधीन 27 गांव आते हैं, इनमें लगभग 20 हजार कनेक्शन दिए हुए हैं। इसके बावजूद कर्मचारी और ऑफिस में आने वाले उपभोक्ताओं को सुविधा नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन


बारिश में बढ़ जाती है परेशानी
भवन की हालत इतनी खराब है कि सालभर कर्मचारियों और ऑफिस आने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी होती है, मगर बारिश के दिनों परेशानी और बढ़ जाती है, जिससे कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि नए भवन के लिए साइट तथा नक्शा पास किया जा चुका है। पंचायत की ओर से राजकीय महाविद्यालय नाहड़ के तिराहे के पास जगह अलॉट की हुई है। पिछले दिनों कमेटी सदस्य अमित लांबा सिविल एसडीओ गुरुग्राम, हर्ष कुमार एक्सईएएन कोसली, बिक्रम सिंह एचडीएम कोसली, महेंद्र सिंह जेई व महेंद्र सिंह सरपंच नाहड़ की टीम ने पंचायत की ओर से अलॉट की गई चार कैनाल दो मरला जगह का निरीक्षण कर तथा नक्शा पास किया था।


रिकाॅर्ड सुरक्षित रखना बहुत मुश्किल है, लेकिन काम चलाया जा रहा है। नए भवन के लिए कमेटी आई थी जिसने साइट्स तथा नक्शा पास किया हुआ है। जल्दी ही टेंडर प्रक्रिया होने पर निर्माण शुरू किया जाएगा, इससे विभाग को नया भवन मिल जाएगा।
विज्ञापन

- रोहित, एसडीओ, नाहड़, बिजली निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें