फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दिनभर खिली रही धूप, ठंड से मिली राहत

Wed, 05 Feb 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धूप निकलने के बाद बुधवार को अनाज मंडी रोड पर ऐसा था नजारा। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। बुधवार को दिन के समय धूप निकलने की वजह से ठंड से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि फरवरी के पहले पखवाड़े में लगातार ठंड के रंग देखने को मिलेंगे, जबकि दूसरे पखवाड़े में ठंड के तेवर ढीले पड़ जाएंगे। साथ ही फरवरी में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। केवल दो पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना है। पहले पखवाड़े में मौसम गतिशील और परिवर्तनशील बना रहेगा। 11 फरवरी को और 15 फरवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी। इससे दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे और सामान्य के आसपास बने रहेंगे। दूसरे पखवाड़े में दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक हो जाएंगे। फरवरी के अंत में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।



इस मौसम में लोगों को ध्यान रखने की जरूरत
फिजिशियन डॉ. मनीष का कहना है कि लोगों को सर्दी, खांसी, त्वचा रोग, मुखार के प्रकोप से बचाव के लिए अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर नवजात शिशुओं की अधिक देखभाल करना जरूरी है। क्योंकि सर्द मौसम से शिशुओं को बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं होती हैं। इस समय दिन-रात के मौसम में बदलाव के चलते अधिकांश लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, मौसम बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें