फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बारिश में ही सीवर हो जाते हैं जाम, शिकायत के बाद नहीं किसी का ध्यान

विज्ञापन
कंपनी बाग में गली नंबर-5 में भरा सीवर का पानी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के निकटवर्ती गांव ढालियावास और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के गांव रामपुरा में सीवर जाम और ओवरफ्लो की समस्या हमेशा बनी रहती है। वहीं, शहर के वार्ड 2, 5, 23 और 31 में भी यही स्थिति है। यहां भी लोग सीवर जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। उधर, लघुसचिवालय से कुछ दूरी पर सेक्टर एक में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क और गलियों में बारिश का पानी भर जाता है। हल्की बारिश होते ही समस्या विकराल रूप ले लेती है। सीवर जाम होते ही हर ओर जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

उधर, लघु सचिवालय के पास राजीव चौक पर भी जल निकासी नहीं होने के कारण बारिश का पानी भर जाता है। नई अनाज मंडी इलाके की सीवर लाइन जाम पड़ी है, जिसकी पूर्ण सफाई इस बार भी नहीं हो पाई, जबकि प्रशासन सफाई कराने का दावा करता रहता है। भाड़ावास रोड के साथ लगते न्यू आदर्श नगर हो या फिर जसवंत नगर, कंपनी बाग की गली नंबर 5 और 6 हो या फिर कंपनी बाग से रामपुरा रेलवे फाटक के सामने वाली सड़क और अंदर गलियों की सीवर लाइन अक्सर जाम रहती हैं।
यही स्थिति बावल और धारूहेड़ा की है। यहां भी हल्की बारिश होते ही सीवर जाम और ओवरफ्लो समस्या होती है। डीसी की ओर से सीवर की सफाई के निर्देश के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

सदन में समस्या के समाधान की उठाई मांग
सारे नगर में सीवर जाम की समस्या है। नगर परिषद के सदन में समस्या के समाधान की मांग उठाई है। कुछ जगह सीवर लाइन बदलने का काम शुरू हो गया है। वार्ड 23 में 45 लाख रुपये लागत से अनाज मंडी के टी प्वाइंट से नाईवाली चौक तक सीवर लाइन डालने का काम शुरू हुआ है, जिसमें सीवर पाइप लाइन के लिए 35 लाख जबकि 10 लाख रुपये लोक निर्माण विभाग की प्रतिपूर्ति राशि होगी, जो इस काम के दौरान विभागीय संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई करेगा।
-भूपेंद्र गुप्ता, नगर पार्षद, वार्ड 23
------------------------
सीवर साफ करा दिए गए हैं, तेज बारिश आने पर होगी समस्या
अधिकार क्षेत्र के 1800 से अधिक सीवर साफ कराए गए हैं। जहां से लोगों की शिकायत आई, वहां काम कराया गया। पूरे शहर में 26 हजार से अधिक सीवर हैं। बारिश के पानी की समुचित निकासी के लिए व्यवस्था कराई गई है, मगर बारिश अधिक होने की वजह से जलभराव अथवा सीवर जाम की समस्या आ सकती है। शहरवासियों से आग्रह है कि वे अपने-आसपास गंदगी को साफ करके बारिश आने से पहले सफाई कार्य में नप कर्मचारियों को सहयोग दें। ताकि शहर साफ सथुरा रह सके।
-पूनम यादव चेयरपर्सन नप रेवाड़ी।
-----------------------
बावल में सीवर जाम की समस्या जल्द हल कराएंगे
बावल में सीवर जाम की समस्या है। सीवर भी समुचित रूप से साफ नहीं हैं। कुछ दिन पहले नगर वासियों ने शहर की जिम्मेदारी सौंपी है। शहर की समस्याएं हल करने का प्रयास शुरू कर दिया है। विधिवत रूप से पदभार संभालने के बाद अधिक तेजी से काम कराएंगे। यह समस्या हल कराना हमारी प्राथमिकता रहेगी। -बिरेंद्र सिंह महलावत, चेयरमैन, नपा बावल।
---------------------
नगर वासियों की शिकायत
शहर में सीवर की समस्या के समाधान के लिए विजयनगर वासियों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी अपनी गुहार लगाई है। इनके अलावा नई आबादी के लोग वहां की पार्षद संगीतलता के साथ समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं। उधर, विजय नगर इलाके से महिला पार्षद रेखा मामले में जनस्वास्थ्य विभाग के पास कई बार शिकायत कर चुकी हैं। वहीं, वार्ड पांच से नगर पार्षद लोकेश राव एडवोकेट भी सीवर जाम की समस्या के मामले में नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को नया सदन चुनने के बाद से लगातार गुहार लगा रहे हैं। उधर, नई आबादी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा के साथ वार्ड 25 स्थित पुराना बिजली घर, मोहल्ला आदर्श नगर में सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के पास अपनी गुहार लगा चुके हैं, मगर अधिकारियों ने इस बार इस समस्या का हल संभव नहीं होने का जवाब दिया है।
वर्जन
शहर में जहां-जहां सीवर जाम या सीवर ओवरफ्लो की समस्या बताई गई थी, उन सीवर की सफाई करा दी गई है। तेज बारिश होने पर जलभराव की संभावना बनी हुई है। इससे इससे लोगों को परेशानी हो सकती है। यह प्राकृतिक कारण होगा।
विज्ञापन

-विनयप्रकाश चौहान, अधिशाषी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग।

कंपनी बाग में भरा सीवर का पानी।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें