फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मंदिर मार्ग पर भरा सीवर का पानी, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

Sat, 19 Jul 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 5-9प्राचीन बारा पत्थर भूतेश्वर महादेव मंदिर की तरफ जा रहे मार्ग के आरंभ में जमा गंदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। प्राचीन बारा पत्थर भूतेश्वर महादेव मंदिर जाने वाले भाड़ावास मार्ग पर सीवर ओवरफ्लो होने से दूषित पानी भर गया है जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सबसे अधिक परेशानी दर्शन पूजन करने जाने वाले लोगों को हो रही है।
श्रावण माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भूतेश्वर महादेव मंदिर में नियमित दर्शन, पूजन और जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं। रास्ते में सीवर का पानी भरने से श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जलभराव के चलते गंदगी और बदबू से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर परिषद और संबंधित विभाग को कई बार शिकायत दी गई। इसके बाद भी कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। श्रद्धालुओं ने बताया कि श्रावण माह में मंदिरों में विशेष भीड़ होती है।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से तुरंत समाधान की मांग उठाई है। लोगों ने कहा कि गंदा पानी पूरे रास्ते में फैला रहता है जिससे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इससे न केवल उनका स्वास्थ्य खतरे में है, बल्कि श्रद्धा भी आहत हो रही है। बदबू से काफी परेशान हैं। रास्ते में इतने गड्ढे हैं कि गिरने का भी खतरा रहता है। लोगों ने जल्द से जल्द समाधान की मांग की है।


प्राचीन बारा पत्थर भूतेश्वर महादेव मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते में सीवर का पानी भरने से लोग काफी परेशान हैं। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। अब श्रावण माह भी चल रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं को आने जाने में परेशानी हो रही है। यह समस्या दूर होनी चाहिए।-मनोज गर्ग

श्रावण में मंदिरों में विशेष भीड़ होती है। प्रशासन समस्या का समाधान कराए। रास्ते में दूषित पानी भरने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।-दिनेश यादव

सावन माह में जब भक्त भगवान शिव के दर्शन को बारा पत्थर प्राचीन शिव मंदिर पहुंचते हैं, तब रास्ते में जमा पानी से काफी समस्या होती है। फिर भी समस्या को नहीं सुधारा जा रहा है।-जसबीर सिंह
विज्ञापन


समाधान की तुरंत जरूरत है। इस समय बड़ी संख्या में भक्त पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर में आते हैं। मगर बदहाल दशा से मन भी खराब हो जाता है। समाधान होगा तो लोगों के लिए काफी बेहतर कार्य हो जाएगा।-रमेश यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें