फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी-हिसार रेलखंड की कई ट्रेनें 2 से 4 अगस्त तक रहेंगी रद्द

Tue, 30 Jun 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से मनेहरू स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के गार्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते रेवाड़ी-हिसार रेलखंड पर संचालित कुछ ट्रेनें 2 से 4 अगस्त के बीच रद्द और कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मनेहरू स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। गार्डर लॉन्चिंग कार्य के दौरान रेल यातायात की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्थायी ट्रैफिक ब्लॉक लेना आवश्यक है। इसी कारण कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार भिवानी-रेवाड़ी रेल सेवा 3 और 4 अगस्त को कुल दो ट्रिप के लिए रद्द रहेगी। वहीं, रेवाड़ी-हिसार रेल सेवा 2 और 3 अगस्त और हिसार-रेवाड़ी रेल सेवा 3 और 4 अगस्त को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

रेवाड़ी-बठिंडा रेल सेवा 3 और 4 अगस्त को अपने निर्धारित प्रारंभिक स्टेशन रेवाड़ी के बजाय भिवानी से संचालित होगी। ऐसे में यह ट्रेन रेवाड़ी और भिवानी के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इस अवधि में रेवाड़ी से भिवानी तक यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रेल सेवाओं या अन्य परिवहन साधनों का सहारा लेना होगा।
रेलवे ने बताया कि फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को स्टेशन पर प्लेटफॉर्म बदलने में अधिक सुविधा मिलेगी और उनकी सुरक्षा भी पहले से बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें